मंदसौर। गीताभवन रेलवे अंडरब्रिज में पानी निकासी के लिये लगे पंप फैल हो गये। यहीं कारण रहा की सोमवार को अंडरब्रिज में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया। सुबह नागरिक उठे और अभिनंदन से शहर व शहर की तरफसे अभिनंदन तक आवाजाही के लिये गीता भवन अंडरब्रिज के रास्ते पहुंचे तो यहां पानी भरा देख चौंक गए। वाहनों पर सवार लोग जैसे-तैसे इस पार से उस पार व उस पास से इस पार आ गए, लेकिन पैदल निकलने वाले राहगीरों की तो अंडरब्रिज में पानी भरा होने के कारण आवाजाही ही थम गई। कड़ाके की ठंड और इस समय अंडरब्रिज में पानी भरा होने के कारण पैदल तो कोई भी नहीं निकल सका। दोपहर में नपा अधिकारियों तक शिकायत पहुंची।
इसके बाद नपा अधिकारियों ने अंडरब्रिज में पानी निकासी की व्यवस्था की गई हैं। शहर में रेलवे पटरी के पार क्षेत्र में करीब 25 से अधिक लोग रहते हैं। इतने लोगों की आवाजाही में प्रमुख रास्ते गीता भवन अंडरब्रिज, मिड इंडिया अंडरब्रिज और संजीत फाटक ओवरब्रिज ही हैं। अभिनंदन के बीच क्षेत्र में होने से सबसे ज्यादा आवाजाही गीता भवन अंडरब्रिज से ही होती हैं। लेकिन पानी भरा होने के कारण लोग परेशान होते रहे। अभिनंदन नगर के रहवासियों ने बताया की सोमवार सुबह गीता भवन अंडरब्रिज में डेढ़ फीट पानी भरा हुआ था। एक पल तो ऐसा लगा जैसे बरसात का मौसम आ गया हो। क्योंकि अंडरब्रिज में बरसात के दिनों में ही अक्सर पानी भरता हैं। नागरिकों ने बताया की अंडरब्रिज के पानी की निकासी के लिये लगे पंप बंद हो गए हैं, इसके कारण यहां पानी भरा हुआ हैं, लोगों का आवाजाही में बहुत परेशानी हो रही हैं। इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग की गई हैं।










