October 5, 2026 5:09 am

कुमावत समाज की अनूठी पहल: नृसिंहपुरा में गणेशोत्सव में पांडाल सजाने वाली 16 समितियों को किया सम्मानित

मंदसौर। गणेशोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भूमिका निभाने वाली नृसिंहपुरा क्षेत्र की गणेश उत्सव समितियों को कुमावत सांस्कृतिक प्रोत्साहन समिति द्वारा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। रविवार को मनमोहन वाटिका में आयोजित हुए समारोह में नृसिंहपुरा की 16 प्रमुख गणेश उत्सव समितियों सहित श्री सांवरिया ग्रुप कुमावत समाज को शील्ड भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह में कथावाचक पंडित दशरथभाईजी ने कहा कि नृसिंहपुरा की सभी गणेश मंडल समितियों ने उत्सव को केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति का पर्व बना दिया। कुमावत समाज द्वारा सभी समितियों को एक मंच पर सम्मानित करना एक अनुकरणीय पहल है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ईष्टा भाचावत, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी, डा. कमलेश कुमावत, कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमावत एवं समाजसेवी दशरथ कुमावत भी मंचासीन थे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा सह कोषाध्यक्ष निशा कुमावत, मोहन मारीवार, राजू घोड़ेला, कारूलाल भमभोलिया, पूनमचंद ओस्तवार, मदनलाल बाथरा, महेश कुमावत, लोकेंद्र कुमावत, कांजी पटेल, रूपलाल बाथरा, बद्रीलाल बारोदिया, नटवर बाथरा, कन्हैयालाल घोड़ेला, राजू मुण्डेल, राकेश कुमावत, भरत एनिया, गोपाल छापोला, पत्रकार ओम कुमावत सहित समाजजन उपस्थित थे। संचालन पत्रकार ललित पटेल ने किया।

बाक्स-

इन 16 समितियों का हुआ सम्मान

-चौक के राजा गणेश उत्सव समिति

-श्री चारभुजा नाथ गणेश उत्सव समिति

-श्री शीतला माता गणेश उत्सव समिति

-संकट मोचन गणेश उत्सव समिति

-श्री बालाजी गणेश उत्सव समिति (त्रिलोक युवा संघ)

-श्रीराम गणेश उत्सव समिति

-श्री लम्बोदर गणेश उत्सव समिति

-श्री रामदेव गणेश उत्सव समिति

-श्री महाकाल गणेश उत्सव समिति

-श्री सांवरिया सरकार गणेश उत्सव समिति

-वल्ला ग्रुप गणेश उत्सव समिति

-श्री कुँवारा भेरुनाथ गणेश उत्सव समिति

-श्री भेरुनाथ गणेश उत्सव समिति

-बाल गणेश उत्सव समिति नयागांव

-श्रीनाथ गणेश उत्सव समिति

-श्री विनायक गणेश उत्सव समिति नयागांव

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

सायबर ठगो पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की ठगी कबूली अंर्तराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हैं गिरोह के तार, 150 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट मिले देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से करते थे ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सायबर ठगो पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की ठगी कबूली अंर्तराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हैं गिरोह के तार, 150 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट मिले देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से करते थे ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार