
नाहरगढ़ थाना प्रभारी ने ली पटाखा विक्रेताओं की बैठक
नाहरगढ़ थाना प्रभारी ने ली पटाखा विक्रेताओं की बैठक सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश नाहरगढ़/मंदसौर। दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाहरगढ़ थाना प्रभारी वरुण तिवारी द्वारा शुक्रवार को थाना परिसर में थाना क्षेत्र के पटाखा विक्रेताओं की बैठक ली। बैठक में थाना प्रभारी द्वारा सभी पटाखा विक्रेताओं को पटाखा विक्रय में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई। उन्होंने कहा कि लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर ही पटाखों का विक्रय किया जाए, दुकान पर आग बुझाने के साधन जैसे रेत और पानी




















