October 19, 2026 3:45 am

शिवना शुद्धिकरण अभियान: शिवना नदी से निकाला एक ट्राली कचरा

शिवना शुद्धिकरण अभियान:

शिवना नदी से निकाला एक ट्राली कचरा

मंदसौर। शिवना शुद्धिकरण अभियान के 146वें दिन रविवार को श्रमदानी नदी किनारे एकत्रित हुए। सामूहिक रूप से श्रमदान कर शिवना नदी की स्वच्छता में अपना योगदान दिया। श्रमदानियों ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के घाट व नदी के दोनों किनारों को स्वच्छ किया गया।

श्रमदान के दौरान विधायक विपिन जैन ने शिवना नदी के किनारे पैदल चल कर स्वच्छता का निरीक्षण किया। विधायक विपिन जैन ने कहा कि अभी वर्षा ऋतु खत्म हुई है, शिवना नदी के किनारे कई पाइंट चिन्हित किए जहां पर आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान चलेगा। रविवार को नदी किनारे एवं नदी के आसपास फैले प्लास्टिक की थैलियां,कचरे को एकत्रित कर हटाया गया। इसके साथ ही नदी किनारे उगी हुई गाजरघास की सफाई भी की गई। विधायक जैन ने कहा शिवना शुद्धिकरण अभियान के माध्यम से लगातार नदी की स्वच्छता के साथ-साथ आमजन को नदी में प्लास्टिक, पूजन सामग्री एवं अन्य कचरा नहीं डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर के आमजन प्रति रविवार को प्रातः 7 से 9 बजे तक चलने वाले श्रमदान में सहभागिता करें। रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 146वें दिन श्रमदान करने वालों में विधायक विपिन जैन, रमेश सोनी, हेमराज खाबिया,राकेश जेन पिन्टू,संभव जेन,शांतिलाल मेमावत टोलखेड़ी,दलौदा से शोबीत जैन,नविता जैन,सार्थक वेलफेयर संस्था से उर्मिला तोमर,उषा चौधरी,विक्रम सिंह ,महिलाओं में सुश्री रफत पयामी, इष्टा भाचावत,प्रमिला पंवार, राजनारायण लाड़,संजय नाहर, विश्वास दुबे,कपिल पंड्या,अजय सोनी,रमेश ब्रिजवानी,जयेश पालीवाल,कैलाश कुमावत अमलावद,रमेश कुमावत,विजय सिंह सिसोदिया,सादिक गोरी,राकेश सेन,आमीन खान,मंगल गवली,संजय बारोट,राजेश चौधरी,ऋषिराज लाड़,आदि ने श्रमदान में सहभागिता की।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर को चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार, जनसंपर्क शुरू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधा मुकाबला

सायबर ठगो पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की ठगी कबूली अंर्तराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हैं गिरोह के तार, 150 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट मिले देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से करते थे ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal