November 22, 2026 7:36 pm

पांचों पदों पर 13 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, नाम वापसी के बाद साफ हाेगी स्थिति दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव

मंदसौर। दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव हो रहे हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख घोषित थी। युनियन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव पद पर चुनाव हो रहे हैं। पांच पदों पर 13 उम्मीदवार मैदान में आए हैं। सात अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारिख हैं, इसके बाद स्थिति साफ होगी। चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर रविवार को होगा। नाम वापसी के बाद स्थिति क्लीयर होते ही चुनावी घमासान भी तेज हो जाएगा। मतदान 11 अक्टूबर को होगा, इसी दिन परिणाम भी घोषित होंगे। चुनावों को लेकर मंडी के हम्मालों में उत्साह का माहौल हैं।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर को चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार, जनसंपर्क शुरू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधा मुकाबला