October 15, 2026 4:03 am

सांवलियाजी के दर्शन कर लौट रहे थे, सड़क हादसे में कार सवार तीन की मौत, एक घायल

मंदसौर। गुरूवार-शुक्रवार की रात में नीमच जिले के नयागांव में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ व इसके आसपास क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल हो गया। ये सभी कार से सांवरियाजी के दर्शन करने गए थे। दर्शन कर रात में वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा हैं की कार ट्राले में घुस गई। जिससे कार में सवार मल्हारगढ़ के किराना व्यवसायी पिंकेश पिता राधेश्याम मांदलिया 40 वर्ष, लसुड़िया कदमाला निवासी गोरधन पिता रामलाल मेघवाल एवं भारत पिता रामलाल डांगी की हादसे में मौत हो गई। जबकि रायसिंह पिता गोरा कछावा निवासी भेसाखेड़ा घायल हो गया। घायल रायसिंह नीमच जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। इस हादसे की जानकारी जिसे भी मिली वह सन्न रह गया। नीमच शासकीय अस्पताल में शु्क्रवार सुबह पीएम हुआ। मल्हारगढ़ के युवा व्यवसायी पिंकेश मुजावदिया समाजसेवा के साथ भाजपा से भी जुड़े थे, वह नगर भाजपा मंत्री रहे हैं। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन में भी पदाधिकारी थे। उनके दो जुड़वा बच्चे (बालक) दिव्यम व दर्शन है। इस हादसे में मृतक भारत डांगी के दो बालिका व एक बालक हैं। गुरूवार रात में सांवरियाजी के दर्शन करने के बाद पिंकेश ने मंदिर परिसर का वीडियो भी बनाया था और साथियों के साथ सेल्फी भी ली थी, इसे वाट्सअप पर स्टेट्स लगाया था।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर को चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार, जनसंपर्क शुरू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधा मुकाबला

सायबर ठगो पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की ठगी कबूली अंर्तराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हैं गिरोह के तार, 150 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट मिले देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से करते थे ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal