मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला मंदसौर द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह एवं आत्मीयता के वातावरण में किया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रवाद से ओतप्रोत काव्य प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस अवसर पर चित्तौड़ से पधारे कवि हरीश हंगामा एवं शेखर ने अपनी ओजस्वी एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण कविताओं के माध्यम से उपस्थितजनों में देशभक्ति का भाव जागृत किया।
कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई तथा उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।
समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री शिवराज सिंह राणा, शांतिलाल मालवीय, हिम्मत डांगी, जितेंद्र सिंह कोटड़ा, गौरव अग्रवाल, शिवराज सिंह तंवर, रामरतन अटेला, मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह, भेरूलाल सेन, जिला महामंत्री राजू राणा एवं रामेश्वर मकवाना सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह ने संगठन में आपसी प्रेम, सौहार्द, आत्मीयता एवं एकजुटता की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया। सभी ने मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आपसी विचार-विमर्श भी किया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष नन्दू कुमावत ने सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली मिलन जैसे आयोजन संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी आत्मीयता, समरसता एवं पारिवारिक भाव को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से संगठन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है।








