November 25, 2026 8:28 pm

ग्वाला समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 27 नवंबर को

17 जोड़ों का होगा विवाह, देशभर से समाजजन आएंगे

कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण यादव भी आएंगे

मंंदसौर। श्रीकृष्ण चंद्रवंशी ग्वाला गवली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 27 नवंबर को मंदसौर में आयोजित होगा। सम्मेलन के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। सम्मेलन में 17 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। आयोजन में मप्र, राजस्थान सहित देशभर समाजजन वर-वधुओं का आशीर्वाद देने पधारेंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन माहेश्वरी धर्मशाला नयापुरा रोड पर आयोजित हाेगा।

ग्वाला गवली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन श्री कृष्ण ग्वाला गवली यादव अहिर सामाजिक एवं धार्मिक न्यास ट्रस्ट संकल पंच मंदसौर द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मसानिया एवं सचिव रवि ग्वाला ने बताया की सम्मेलन में 17 जोड़ो का विवाह होगा। 26 नवंबर को सकल पंचों की उपस्थिति में विवाह मंडप बनाया जाएगा। 27 नवंबर को सुबह दूल्हा-दुल्हन की बिंदोली नयापुरा कर्मचारी कालोनी स्थित समाज के श्री सांवरिया सेठ मंंदिर से सुबह 9 बजे निकलेगी। बिंदोली नयापुरा रोड, लक्कड़ पीठा, बालांगज, कालाखेत होत हुए विवाह स्थल माहेश्वरी धर्मशाला रूद्राक्ष भवन पहुंचेगी। यहां पर विवाह की रस्मे पूरी होगी। आयोजन में मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण यादव, भाजपा की वरिष्ठ नेता कलावती यादव उज्जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक जयवर्धनसिंह, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर सहित अन्य अतिथि पधारेंगे। आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें