November 21, 2026 2:26 am

देवउठनी ग्यारस पर गरोठ में निकली खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान व कलश यात्रा

देवउठनी ग्यारस पर गरोठ में निकली खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान व कलश यात्रा

​गरोठ । देवउठनी एकादशी एवं भगवान श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर में भव्य निशान एवं कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, डीजे की भक्तिमय धुनों और ‘हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे’ व ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से पूरा नगर श्याममय हो गया।

​यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर और श्रद्धालु हाथों में धर्मध्वजा (निशान) लेकर शामिल हुए। भजनों की मधुर धुनों पर झूमते-गाते भक्तों के उत्साह से नगर के प्रमुख मार्गों पर आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

​जगह-जगह मंच सजाकर किया आत्मीय स्वागत=

नगर के प्रमुख मार्गों से निकली इस विशाल यात्रा का सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों, समाजजनों तथा विभिन्न परिवारों ने जगह-जगह स्वागत मंच सजाकर और पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया। यात्रा मार्ग में उमड़े जनसैलाब ने नगर की धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का परिचय दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता निभाई।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर को चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार, जनसंपर्क शुरू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधा मुकाबला