August 13, 2026 1:02 am

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई आयोजित

मंदसौर। कलेक्टर दिव्यांकसिंह की अध्यक्षता में जिले के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लदूना की प्रबंध समिति तथा सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, एसडीएम शिवानी गर्ग, तहसीलदार मोहित सिनम, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट, विद्यालय प्राचार्य एचएस रेगर, उप प्राचार्य एसएचआई नकवी

अभिभावक प्रतिनिधि हरीश पाटीदार, देवकन्या परमार आदि उपस्थित थे। बैठक में विद्यालय के विकास के दृष्टिगत अनेक मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। कलेक्टर द्वारा विद्यालय तथा विद्यार्थी हित में प्रबंधन को दिशा निर्देशित किया गया। शैक्षणिक सुविधाओं के विकास के संबंध में कलेक्टर द्वारा जानकारी ली गई।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें