August 12, 2026 6:11 pm

मंदिर से चांदी चोरी का 18 घंटे में खुलासा

मंदिर से चांदी चोरी का 18 घंटे में खुलासा

3 नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में

70 हजार की चांदी बरामद, फरार आरोपी नाबालिगों से करवाता था चोरी

भैंसोदामंडी।भैंसोदामंडी चौकी पुलिस ने बोरदा गांव के देवनारायण मंदिर में हुई चांदी की चोरी का महज 18 घंटे में खुलासा कर दिया हैं। पुलिस ने चोरी गया 174 ग्राम चांदी का मश्रुका बरामद किया हैं।

बरामद चांदी की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई हैं। मामले में पुलिस ने 3 विधि विरुद्ध बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया हैं, जबकि पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल मुख्य आरोपी निर्मल उर्फ भोला पाटीदार पिता पप्पूलाल पाटीदार अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक बोरदा निवासी फरियादी फुलचंद गुर्जर ने भैंसोदामंडी चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह गांव के देवनारायण मंदिर में पूजा करता हैं। 9 अगस्त की रात करीब 9 बजे मंदिर के पट बंद कर वह घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे कारूलाल गुर्जर का फोन आया कि मंदिर में रखी लोहे की पेटी से भगवान देवनारायण का चांदी का छत्र, आरती, गाय, तिलक और चांदी की चेन गायब हैं। रिपोर्ट पर भानपुरा थाने में अपराध क्रमांक 333/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी भानपुरा विनय बुन्देला और चौकी प्रभारी भैंसोदामंडी धर्मेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबीर सूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महज 18 घंटे में 3 विधि विरुद्ध बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया और उनकी निशानदेही पर चोरी गया मश्रुका बरामद कर लिया। बरामद सामान में चांदी का छत्र, चांदी की आरती, चांदी की गाय, चांदी का तिलक और चांदी की चेन शामिल हैं। इनका कुल वजन 174 ग्राम और कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है।

बाक्स-

नाबालिगों से करवाता था चोरी, फिर बांट लेते थे माल

चौकी प्रभारी धर्मेश यादव के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फरार मुख्य आरोपी इन नाबालिगों से चोरी करवाता था। चोरी के बाद जो भी सामान या राशि मिलती, उसे आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस के मुताबिक मौज-मस्ती और गलत शौक पूरे करने की नीयत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपी निर्मल उर्फ भोला पाटीदार की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें