January 15, 2026 4:09 pm

युवा ही भारत का भविष्य, भाजपा युवा मोर्चा बनेगा 2047 विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत-श्याम टेलर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का मंदसौर में प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंदसौर नगर आगमन हुआ। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

सबसे पहले भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन और अभिषेक किया। इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद रेली के साथ नगर में लगे विभिन्न स्वागत मंचों का आतिथ्य स्वीकार कर अटल युवा सम्मेलन के लिये कुशाभाऊ ठाकरे आडिटोरियम पहुंचे। यहां सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमय अप्टे, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत गरुण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण राकेश पाटीदार, अनुकूल सोनी, संदीपसिंह राठौर आदि की उपस्थिति में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। युवा मोर्चा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों द्वारा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच पर वरिष्ठ भाजपा नेता मदनलाल राठौर, मनोहरलाल जैन, गोपाल पटवा, अनिल कियावत, सुषमा आर्य, मुकेश काला, विजय सुराना, धीरज पाटीदार, निहालचंद मालवीय आदि मंचासीन थे।

 

संगठन में पद नहीं, बल्कि कार्य ही पहचान बनाता हैं

अटल युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि हम सब विश्व कि सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के युवा स्तंभ हैं अर्थात एक युवा मोर्चा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के पक्ष में हम सब कि कार्यशैली काफी महत्वपूर्ण हो जाती हैं। आज आवश्यकता है कि युवा सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक संदेश दें और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यों के साथ जवाब दें। संगठन में पद नहीं, बल्कि कार्य ही पहचान बनाता है। अनेक युवा ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर अपना अधिकतम समय व्यतीत करते हैं ऐसे युवाओं को चिन्हित कर हमारे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को उनके पास पहुंचकर भाजपा की रीति-नीति, युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की बात प्रमुखता से बताना महत्वपूर्ण हैं।

 

अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को लाभांवित करने के लिए प्रयासरत रहती हैं भाजपा

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने आगे कहा कि भाजपा का संकल्प अंत्योदय का हैं और भाजपा लगातार अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत रहती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे युवा मोर्चा कार्यकर्ता गंभीरता से काम कर रहे हैं। भाजपा संगठन दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत राजनीतिक संगठन हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता को भी देश, प्रदेश एवं जिले का नेतृत्व करने का दायित्व दिया जा सकता हैं। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और निष्ठा के कारण ही देवतुल्य कहा जाता हैं। आज भी अनेक स्थानों पर कांग्रेसी झुठ और जुमलेबाजी के साथ भ्रामकता का जाल बिछाये बैठे हैं और अनेक लोग उनके द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार का शिकार हो रहे हैं ऐसे में हम सभी युवा मोर्चा साथियों को कांग्रेस के दुष्प्रचार और तुष्टीकरण का मुंह तौड़ जवाब खुलकर देना होगा। हमें अपने-अपनें बूथ पर नवीन मतदाताओं के पास जाकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मानस बनाने का आग्रह करना होगा। उन्होंने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने में मंदसौर जिले का युवा कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन लगन और ईमानदारी से करेगा।

इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त शक्ति हैं। आज का युवा ही भारत का वर्तमान और भविष्य दोनों है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और विश्व गुरु भारत की ओर अग्रसर है, उसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बनकर हर बूथ, हर मोहल्ले और हर गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचानी हैं। युवाओं को सोशल मीडिया, जनसंपर्क, सेवा कार्य और नवाचार के माध्यम से संगठन को मजबूत करना होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि आप सभी संगठन की वह शक्ति हैं, जो जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करती हैं। युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करता हैं। संगठन में कार्यकर्ता सर्वाेपरि होता है और युवाओं का दायित्व है कि वे संगठन की रीति-नीति को समझकर पूरी निष्ठा से कार्य करें। युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहना हैं। संगठनात्मक कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान, सेवा कार्य और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना आपकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अनुशासन, समय पालन और नेतृत्व क्षमता युवाओं की पहचान होनी चाहिए। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री बंटी चौहान ने किया और आभार भाजयुमो जिला महामंत्री चिंटू शर्मा ने माना। सम्मेलन के पश्चात भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मंदसौर और मल्हारगढ़ विधानसभा के चयनित बूथों पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। नमो उपवन मंदसौर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला पदाधिकारीगण गोकुलसिंह चौहान, हेमंत धनोतिया, अनिल पाटीदार, जितु प्रजापति, महेन्द्र परिहार, मांगुसिंह राजपुत, डॉ विजय राठौर, बंशी धनगर, विनीत मुदंडा, बंटी चौहान, अकिंत शर्मा, ईश्वर पाटीदार, दिग्वीजयसिंह भाटी, जितेन्द्र शर्मा, विरेन्द्र विश्वकर्मा, विनोद धनगर, मिलिन व्यास, पवन शर्मा, सौरव राठी, देवेन्द्र सिंह राठोड़, लोकपालसिंह, शुभांक माछौपुरीया, अमन फरक्या, गोपालसिंह, दीपक शर्मा, निरांत बग्गा, रवि देवनानी, अजय, आकाश निगम, संजय चौहान, आदित्य मारोठिया, दिपक मंद्लिया, संतोष धनगर, राहुल पाटीदार, प्रकाश धाकड़, राकेश पोरवाल, अरविंद धाकड, सुनिल बडोदिया, अमित सेन, प्रतीक गुप्ता, दौलतसिंह औढ, धीरज डपकरा, पुलकित डांगी, मुकेश शर्मा, प्रियंका उपाध्याय, रितेश राठी, रानु गुर्जर सहीत मंडल अध्यक्षगण, पदाधिकरीगण उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी हैं।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

युवा ही भारत का भविष्य, भाजपा युवा मोर्चा बनेगा 2047 विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत-श्याम टेलर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का मंदसौर में प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

युवा ही भारत का भविष्य, भाजपा युवा मोर्चा बनेगा 2047 विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत-श्याम टेलर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का मंदसौर में प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत