मंदसौर। मंदसौर जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव दिनेश यादव एवं अध्यक्ष राजेंद्र पाल ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन इंडिया द्वारा प्रतिवर्ष अंतर जिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में इस वर्ष यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना में आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य 14 से 16 वर्ष के बालक-बालिका की प्रतिभा की पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय ट्रेनिंग देकर ओलंपिक के लिये तैयार करना है। यह प्रतियोगिता विश्व की सबसे बड़ी चैंपियनशिप होती है, इसमें सभी राज्यों के जिलों की टीम भाग लेगी। मंदसौर जिला एथलेटिक एसोसिएशन 20वीं अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन के लिए 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दशहरा मैदान खेल परिसर गरोठ जिला में प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बालक-बालिका खिलाड़ी जिनकी उम्र 12 से 14 वर्ष एवं 14 से 16 वर्ष है वे भाग ले सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आवे। चैंपियनशिप के मापदंडों के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम तेलंगाना हैदराबाद के लिये 12 नवंबर को रवाना होगी।








