मंदसौर। अपनी 15 मांगों को मनवाने के लिये सफाई कर्मचारी काम बंद हड़ताल कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी एवं सफाई कार्य में जुटे कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने से पूरे शहर में कचरा-कचरा हो गया हैं। दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारी वार्डो में नहीं पहुंचे, घर-घर कचरा वाहन भी नहीं आया। सफाईकर्मियों की हड़ताल बड़ा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर नजर आ रहा हैं। शहर में प्रतिदिन 60 टन कचरा निकलता हैं, दो दिनों में 120 टन कचरा शहर की सड़को पर पड़ा हुआ हैं। हड़ताली कर्मचारियों का कहना हैं की जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी, हड़ताल जारी रहेगी।
15 मांगों को लेकर 26 सितंबर से नपा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बैनर तले चल रहे चल रहा प्रदर्शन सोमवार से काम बंद हड़ताल में बदल गया है। दूसरे दिन भी काम बंद हड़ताल जारी रही। सफाई कर्मचारी सहित कचरा वाहन चालक व वाहनों के साथ चलने वाले कर्मचारी, जेसीबी, डंपर सहित चालक सभी सफाई कार्य में जुटे सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। गांधी चौराहा पर धरना स्थल पर कर्मचारियों ने हाथों में झाडू और अपनी मांगे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया, संगठनों के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
बाक्स
ये हैं 15 मांगे-
-15 वर्षों से कार्यररत सफाईकर्मियों को स्थायी करें।
-अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए।
-बढ़ते क्षेत्रफल को देखते हुए 100 महिला व 100 पुरूष सफाई कर्मियों की नियुक्ति कर 3 साल बाद स्थायी किया जाए।
-आउटसोर्स ठेका पद्धति व एनजीओ नियुक्ति बन्द करें।
-आठ घंटे से अधिक कार्य ना लें।
-अवकाश के दिन कार्य नहीं करवाएं।
-कर्मचारी का पक्ष जाने बगैर उसे कार्य से विरत नहीं करें।
-कर्मचारियों के मूल दस्तावेजों को ऑनलाईन करें, उनके साथ छेड़छाड़ ना करें, प्रतिवर्ष संबंधित कर्मचारी को उनकी सेवा पुस्तिका का अवलोकन करवाकर उनके हस्ताक्षर करवाएं।
-ईपीएफ व अन्य आईडी पासवर्ड व्यक्तिगत रूप से बताएं।
-वेतन स्लिप आवश्यक रूप से प्रदान करें।
-एक से 7 तारीख के बीच आवश्यक रूप से वेतन प्रदान करें।
-अपने अधिकारों के लिए ज्ञापन देने वाले, वाजिब प्रदर्शन करने वाले या आवाज़ उठाने वाले कर्मचारियों को नोकरी से निकालने की धमकी ना दें।
-यदि कोई संस्था रैली निकालती है तो उससे गंदगी साफ करने के लिए 10 हजार शुल्क जमा करवाया जाए। सफाई कर्मियों को रैली के पीछे ना लगाते हुए दूसरे दिन इसकी सफाई करवाएं।
-सफाई कर्मी की सेवानिवृत्ति के 6 माह पूर्व समस्त देय खाते में जमा करें। साथ ही उसी परिवार से किसी को भी सफाई कार्य पर रखें।
-सभी दैवेभो, स्थायी कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची संयुक्त मोर्चा को उपलब्ध कराएं।











