February 4, 2026 8:06 am

शान से लहराया तिरंगा समारोह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस, कलेक्टर अदिती गर्ग ने झंडावंदन कर ली परेड की सलामी

मंदसौर। जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय के क्रीड़ा परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर अदिती गर्ग ने झंडावंदन किया तथा परेड की सलामी ली। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

इस अवसर पर सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष नम्रता चावला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार मीना, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन, एएसपी तेरसिंह बघेल, न्यायाधीशगण, जिला अधिकारीगण, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। समारोह में 15 प्लाटून विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयज, एनसीसी सीनियर डिवीजन गर्ल्स, एनएसएस, एनसीसी जूनियर डिवीजन सेंट थामस, एनसीसी जूनियर डिवीजन सरदार वल्लभभाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, एनसीसी जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट स्कूल, स्काउट उत्कृष्ट स्कूल, गाइड दल सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल मंदसौर, शीर्यदल महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, रेडक्रॉस शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालागंज एवं फ्रंटलाइन वर्कर, पुलिस बैंड द्वारा आकर्षक परेड आयोजित की गई।

सधी हुई परेड में सीनियर डिवीजन में प्रथम पुरस्कार एनसीसी सीनियर डिवीजन बायज, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला एवं तृतीय पुरस्कार जिला होमगार्ड बल को प्रदान किया गया। जूनियर डिवीजन में प्रथम पुरस्कार एनसीसी जूनियर डिवीजन सरदार वल्लभभाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, द्वितीय पुरस्कार एनसीसी सेंट थामस तथा तृतीय पुरस्कार स्काउट एवं गाइड सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल मंदसौर को दिया गया।

विभिन्न विद्यालयों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रथम पुरस्कार सेंट थामस स्कूल एवं द्वितीय पुरस्कार वात्सल्य पब्लिक स्कूल मंदसौर को प्रदान किया गया। महावीर व्यायाम शाला द्वारा मलखंब की आकर्षक प्रस्तुति तथा आईपीएस इंग्लिश स्कूल द्वारा मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। डिप्टी चीफ वार्डन डा. हिमांशु यजुर्वेदी एवं उनकी टीम द्वारा सांप के काटने से बचाव एवं आकाशीय बिजली से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों में प्रथम पुरस्कार आपदा प्रबंधन विषय पर आधारित होमगार्ड विभाग को, द्वितीय पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग को तथा तृतीय पुरस्कार स्काउट शिक्षा विभाग को प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर अदिती गर्ग द्वारा लोकतंत्र सेनानी का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, साहसिक कार्य करने वाले नागरिकों एवं विभागों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. जेके जैन द्वारा किया गया।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

युवा ही भारत का भविष्य, भाजपा युवा मोर्चा बनेगा 2047 विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत-श्याम टेलर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का मंदसौर में प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

युवा ही भारत का भविष्य, भाजपा युवा मोर्चा बनेगा 2047 विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत-श्याम टेलर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का मंदसौर में प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत