November 23, 2026 8:51 pm

गांव-गांव पहुंचे जगदीश खींची, पल्स पोलियो अभियान के लिए किया जागरूक

0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पिलाएं पोलियो की दो बूंद

मंदसौर। पल्स पोलियो अभियान के तहत कार्यकर्ता और प्रचारक जगदीश खींची ने सुबह से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश में सभी स्वस्थ रहें। स्वस्थ परिवार, सुखी परिवार के लक्ष्य के साथ वे आम लोगों के हित में काम कर रहे हैं।

खींची ने साबाखेड़ा, पिपलियामंडी, संजीत, बूढ़ा, टकरावद, नारायणगढ़, मल्हारगढ़, सीतामऊ, बसई, मेलखेड़ा, साठखेड़ा और गरोठ सहित कई गांवों में प्रचार किया। घरों, चौपालों, दुकानों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर उन्होंने लोगों से अपील की कि 22, 23 एवं 24 नवंबर को चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा की दो बूंद जरूर पिलाएं। खींची ने कहा कि पोलियो गंभीर बीमारी है, लेकिन दवा की दो बूंद से इसे हराया जा सकता है। उन्होंने संकल्प जताया कि कोई बच्चा अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों, सोशल वर्कर, पत्रकारों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से नेशनल प्रोग्राम में भागीदारी कर हर बच्चे तक संदेश पहुंचाने की अपील की। ग्रामीणों ने अभियान का स्वागत किया और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का संकल्प लिया। “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत हो बरकरार।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें