October 9, 2026 4:23 am

दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर को चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार, जनसंपर्क शुरू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधा मुकाबला

मंदसौर। दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में आगामी 11 अक्टूबर रविवार को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने और नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवारों ने गुरूवार से जनसंपर्क शुरू कर दिया हैं। मंडी में भ्रमण कर हम्मालों से सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। लोकतांत्रिक पद्धति से हो रहे हम्माल युनियन के चुनाव में हम्मालों में उत्साह का माहौल हैं। चुनाव में रविवार को मतदान होगा, इसी दिन मतणगना कर चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

दशपुर मंडी हम्माल युनियन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव पद पर चुनाव हो रहे हैं। पांच पदों के लिये कुल 13 उम्मीदवार मैदान में आए हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिये तीन, उपाध्यक्ष के लिये तीन और सचिव पद के लिये भी तीन उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये दो-दो उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर हैं। बुधवार को चिन्ह आवंटित होते ही चुनावी घमासान भी तेज हो गया। गुरूवार को सभी उम्मीदवारों ने मंडी में हम्मालों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया, अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाया। जैसे-जैसे चुनाव में मतदान की तिथि समीप आ रही हैं, चुनाव में घमासान तेज होता जा रहा हैं। चुनाव में हम्मालों के बीच उत्साह का माहौल हैं। 11 अक्टूबर को मतदान होगा। सम्पूर्ण चुनाव कार्यक्रम निर्वाचन अधिकारी एडव्होेकेट अजयकुमार सिखवाल द्वारा करवाया जा रहा हैं।
बाक्स-

ये उम्मीदवार चुनाव मैदान में

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

दिलीप ग्वाला

मिश्रीलाल ग्वाला

नंदलाल गुर्जर

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार

युसुफ खां

मुकेश हीवे ग्वाला

अकबर शाह

सचिव पद के उम्मीदवार

श्याम गुर्जर

रमेशचंद्र वर्मा

रोहित ग्वाला

सहसचिव पद के उम्मीदवार

आनंद रियार

कृष्णा ग्वाला

कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार

सिकन्दर खां

शंकर बानीये

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर को चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार, जनसंपर्क शुरू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधा मुकाबला

सायबर ठगो पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की ठगी कबूली अंर्तराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हैं गिरोह के तार, 150 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट मिले देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से करते थे ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal