November 21, 2026 2:34 am

पशुपतिनाथ महादेव मेला का हुआ पाटोत्सव के साथ शुभारंभ

पशुपतिनाथ महादेव मेला का हुआ पाटोत्सव के साथ शुभारंभ
मन्दसौर। नपा परिषद मंदसौर के द्वारा भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव के 64 वे भव्य मेला का कल सादगीपूर्ण समारोह में शुभारंभ किया गया। मेला के उद्घाटन अवसर पर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर का पाटोत्सव भी आयोजित किया गया। भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव के मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा का पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन एवं आरती की गयी। नपा परिषद मंदसौर व पशुपतिनाथ महादेव मेला समिति के द्वारा पशुपतिनाथ के पूजन अर्चन के बाद मंदिर परिसर में संत श्री प्रत्यशानंद जी महाराज व संत श्री मस्तरामजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष मेला के उद्घाटन व पाटोत्सव हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मेनपुरिया आश्रम के महंत श्री मणि महेश चेतन्यजी महाराज, कलेक्टर व पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री दिव्यांक सिंह, पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विनोद डगवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मदनलाल राठौर, श्री नानालाल अटोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय दुबेला, भाजपा जिला महामंत्री श्री शिवराज सिंह राणा घटावदा, भाजपा जिला मंत्री पुलकित पटवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने की। कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, मेला समिति सभापति श्री कमलेश सिसोदिया, अपर कलेक्टर श्री राहुल पाटीदार, अपर कलेक्टर व सीएमओ रोहित राणावत, नपा सभापति श्रीमति निर्मला चंदवानी, श्रीमती दिपमाला मकवाना, श्रीमति शांति दिनेश फरक्या, मेा समिति सदस्यगण श्रीमती रेखा राजेश सोनी ऐरावाला, गोवर्धन कुमावत, दिपक गाजवा, प्रीतम पंचोली, श्रीमति सुनीता भावसार, पार्षदगण श्रीमती भारती पाटीदार, राम कोटवानी, शैलेन्द्र गोस्वामी, माया भावसार, विक्रम भैरवा, युसुफ गौरी, दलपतसिंह डांगी, पं. अरुण शर्मा, प्रदीप लक्षकार, समाजसेवी श्री कृष्णवल्लभ शास्त्री, रूपनारायण जोशी, ज्योतिप्रकाश जाजपुरिया, प्रद्युमन शर्मा, डॉ. अजय व्यास, राजेश गुर्जर, ब्रजेश जोशी, मुन्ना बेटरी कवि, दिलीप ग्वाला, प्रदीप सोनी, मंडल महामंत्रीगण अमन फरक्या, केसरीमल जटिया, धर्मेंद्र जटिया, बंशी राठोर, मैनपुरिया आश्रम के संत सीतारामजी सहित कई गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित थे।
मैनपुरिया आश्रम के महंत श्री मणि महेश चेतन्यजी महाराज ने इलेक्ट्रानिक मिडिया से चर्चा में कहा कि पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर जिले की पहचान है। प्रसन्नता की बात है कि नपा परिषद यहां 64 वे मेला का आयोजन कर रही है।
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा कि नपा परिषद जो मेला का आयोजन कर रही है वह सराहनीय है जिला प्रशासन मेला के आयोजन में नपा के साथ पूरे तालमेल से आयोजन को सम्पन्न करने में पूर्ण सहयोग करेगा।
नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि बाहर से जो व्यापारी आये है वे अच्छा व्यापार व्यवसाय करे तथा मेला का आयोजन भव्य हो यही हमारा प्रयास है।
मेला सभापति श्री कमलेश सिसोदिया ने कहा कि मेला के उद्घाटन अवसर पर जो भी अतिथि पधारे है मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर को चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार, जनसंपर्क शुरू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधा मुकाबला