November 21, 2026 2:32 am

गांवों की नई आबादियों तक पहुंचेगी विकास की सड़क, मंदसौर विधानसभा के 13 मार्गों पर खर्च होंगे 8.74 करोड़

गांवों की नई आबादियों तक पहुंचेगी विकास की सड़क, मंदसौर विधानसभा के 13 मार्गों पर खर्च होंगे 8.74 करोड़

विधायक विपिन जैन के प्रयासों से मंदसौर विधानसभा में सड़क सुविधाओं का होगा विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

मंदसौर। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र की 13 नई आबादियों और ग्रामीण बस्तियों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए 8 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से 13 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाएगा। इन मार्गों की कुल लंबाई 10.64 किलोमीटर रहेगी। विधायक विपिन जैन के प्रयासों से प्रस्तावित इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लंबे समय से सड़क सुविधा की जरूरत महसूस कर रहे रहवासियों को राहत मिलेगी।

योजना में खिलचीपुरा, लालाखेड़ा, रीछालाल मुंहा, पलसोड़ा, पलासिया, सिंदपन, राजाखेड़ी, दमदम, आक्याफतू, मोहम्मदपुरा, ज्ञानपुरा, अजनोटी और लसुड़िया ईला क्षेत्र शामिल हैं। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने के लिए बेहतर रास्ते मिलेंगे। इसका लाभ किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को मिलेगा।

ये 13 सड़क मार्ग होंगे शामिल

– नोबल पब्लिक स्कूल से जयपुरा मोहल्ला खिलचीपुरा – 0.728 किमी।
– भावगढ़-सीतामऊ रोड से नई आबादी लालाखेड़ा – 0.699 किमी।
– आक्या-नींबोद रोड से नई आबादी रीछालाल मुंहा – 0.966 किमी।
– पीडब्ल्यूडी रोड रामदेव मंदिर से पलसोड़ा – 0.882 किमी।
– प्रधानमंत्री सड़क से नई आबादी पलासिया – 0.613 किमी।
– एसएच-14 से सिंदपन नई आबादी – 1.076 किमी।
– भालोट-जवासिया रोड से राजाखेड़ी नई आबादी – 0.608 किमी।
– प्रधानमंत्री सड़क से नई आबादी दमदम – 0.550 किमी।
– प्रधानमंत्री सड़क से नई आबादी आक्याफतू – 0.292 किमी।
– प्रधानमंत्री सड़क से मोहम्मदपुरा वार्ड नंबर 8 – 1.098 किमी।
– करनाखेड़ी-जवासिया रोड से ज्ञानपुरा – 1.071 किमी।
– नांदवेल से कालबेलिया का डेरा होते हुए अजनोटी रोड – 1.081 किमी।
– प्रधानमंत्री सड़क से नई आबादी जड़वासा रोड, लसुड़िया ईला – 0.601 किमी।

विधायक विपिन जैन ने मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास किए हैं। 13 सड़क मार्गों का यह प्रस्ताव ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निर्माण कार्य पूरे होने के बाद इन क्षेत्रों के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को भी गति मिलेगी ।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर को चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार, जनसंपर्क शुरू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधा मुकाबला