October 26, 2026 8:38 am

जे-मानक कालोनी में मंदिर समिति का गठन अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह भाटी, सचिव अनिल भट्ट बने

मंदसौर। संजीत रोड़ स्थित जे-मानक कालोनी में रविवार को कालोनीवासियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य मंदिर व कालोनी की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना एवं भविष्य में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिये एक समिति का गठन करना रहा।

बैठक में उपस्थित कालोनीवासियों की सर्वसहमति से मंदिर समिति का गठन किया गया। बैठक के दौरान मंदिर निर्माण हेतु प्राप्त आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि कालोनी से संबंधित समस्याओं को समिति के माध्यम से कालोनाइजर व संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा तथा कालोनी के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। कालोनी समिति के लिए सर्वसहमति से अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह भाटी, सचिव अनिल भट्ट, कोषाध्यक्ष कमलेश पंड्या सहकोषाध्यक्ष अशोक शर्मा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य भेरूलाल चौहान, मनीष शर्मा, योगेश गुप्ता, सुरेश शर्मा, पंकज मोदी, मनोज मामोडिया, मुकेश माली, शलभ अरोरा, वीरेंद्र सिंह चंद्रावत, शरद तिवारी, विशाल सिंह झाला, मुकेश आचार्य, परमानंद देवड़ा, खेमराज जाटव, प्रकाश बैरागी, लोकेश लोहार, महावीर जैन, श्रीचंद जैन, जितेन सिंह भाटी, मनीष लोहार, प्रदीप चंदेल व महेश जोशी उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी कालोनीवासियों ने नवगठित समिति को बधाई दी।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर को चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार, जनसंपर्क शुरू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधा मुकाबला

सायबर ठगो पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की ठगी कबूली अंर्तराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हैं गिरोह के तार, 150 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट मिले देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से करते थे ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal