October 26, 2026 1:25 am

एसपी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, छात्रावास की भूमि के भौतिक सत्यापन की मांग

मंदसौर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार मीना से कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर, विधायक विपिन जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, ब्लाक अध्यक्ष इष्टा भाचावत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कांतिलाल राठौर, एनएसयूआई पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बसेर सहित अन्य नेता शामिल थे।

सुनील बसेर ने बताया की यह मुलाकात अफीम गोदाम रोड डाकघर के समीप स्थित सरकारी छात्रावास की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के संबंध में की गई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक पटेल, आदेश जोशी, सम्यक जैन, ओमप्रकाश ररोतिया एवं अन्य युवाओं ने छात्र हित में इस अवैध कब्जे को हटाने का प्रयास किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ झूठी एवं बदले की भावना से एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रतिनिधि मंडल ने एसपी श्री मीना को इस पूरे मामले की जानकारी दी तथा छात्रावास की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। एसपी विनोदकुमार मीना ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस द्वारा इस भूमि का शीघ्र भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा, ताकि सच्चाई सामने आए और उचित कार्रवाई की जा सके।

Samachar Kesari
Author: Samachar Kesari

और पढ़ें

दशपुर मंडी हम्माल युनियन के चुनाव में मतदान 11 अक्टूबर को चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार, जनसंपर्क शुरू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधा मुकाबला

सायबर ठगो पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की ठगी कबूली अंर्तराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हैं गिरोह के तार, 150 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट मिले देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से करते थे ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal